Dumka News: तिलकामांझी कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने स्थानीय संसाधनों से तैयार किया गांव का नक्शा
दुमका, नवम्बर 1 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची से सम्बद्ध तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय, गोड्डा के बीएससी (कृषि) सातवें सेमेस्टर के छात्रों द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (रावे) कार्यक्रम के अंतर्गत कुल्हरिया गांव, पंचायत आमगाछी में विभिन्न ग्रामीण एवं कृषि संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में छात्रों अंशु सिंह, पायल कुमारी, रिया कुमारी, विवेक भगत एवं प्रशांत कुमार सिंह द्वारा गांव में उपलब्ध स्थानीय संसाधनों एवं सामग्रियों का उपयोग करते हुए गांव का मानचित्र तैयार किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य गांव की भौगोलिक संरचना, प्रमुख स्थलों, सड़कों, गलियों, जल स्रोतों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को मानचित्र के माध्यम से दर्शाना तथा ग्रामीण क्षेत्र की बेहतर समझ विकसित करना था। यह भी पढ़ें- Dumk...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.