Dumka News: तालाब में मिला नवजात का शव, गांव में सनसनी
दुमका, अगस्त 26 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात बच्चे का शव मिला। तालाब में शव मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार तालाब गांव से दूर सुनसान जगह पर स्थित है। नवजात बच्चे का शव किसका है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी अन्य जगह से लाकर यहां फेंका गया हो सकता है। सूचना मिलते ही रानेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर जांच शुरू की। इस संबंध में थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि बरामद शव पूर्ण विकसित नवजात का नहीं, बल्कि अपरिपक्व भ्रूण का है, जिसकी शक्ल भी स्पष्ट नहीं है। यह भी पढ़ें- Dumka News: तालाब में मिला नवजात का शव गांव में सनसनी फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.