दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: प्रखंड के बनवारा पंचायत में स्थित ऐतिहासिक गोपी बांध तालाब आज भी अपने जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है। प्रशासनिक उपेक्षा के कारण लगभग तीन एकड़ में फैला यह विशाल तालाब धीरे-धीरे उथला होता जा रहा है। गहराई कम होने के कारण बरसात में इसमें मात्र दो से तीन फीट ही पानी टिक पाता है, बाकी पूरा पानी बहकर बर्बाद हो जाता है। यदि जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस तालाब का जीर्णोद्धार कर इसे गहरा कर दें, तो यह तालाब बारहमासी जलस्रोत बन सकता है और सीधे तौर पर चार मौजा भलसुमिया, बनवारा, खरगडीहा और चंदनपुरा के सैकड़ों किसानों की तकदीर बदल सकता है। वर्तमान में सालों भर पानी नहीं रहने से किसान सिर्फ एक फसल, मुख्य रूप से धान की खेती करने को मजबूर हैं।

तालाब से खेती और ग्रामीण जीवन को उम्मीद ग्रामीणों का कहना है कि यदि तालाब में ...