Dumka News: ताड़ के पेड़ों की कटाई, ट्रकों से बंगाल भेजी जा रही लकड़ी
दुमका, अक्टूबर 15 -- Dumka News: रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत धरमपुर-ठाडीहाट मुख्य मार्ग पर नोखेता के समीप सड़क किनारे बड़ी संख्या में ताड़ के कटे हुए पेड़ देखने को मिल रहे हैं। सड़क किनारे इतनी मात्रा में ताड़ के पेड़ों की कटाई होने से क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है। मामले की जानकारी लेने पर पता चला कि ताड़ के पेड़ों की कटाई कर लकड़ियों को चीरने के बाद ट्रकों के माध्यम से पश्चिम बंगाल भेजा जाता है।मौके पर मौजूद मजदूरों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि यह कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। इस संबंध में संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि आसपास के गांवों से ताड़ के पेड़ों को काटकर उनकी लकड़ियों को चीरने के बाद ट्रकों के जरिए बंगाल भेजा जाता है। उनके अनुसार, एक पेड़ की कटाई पर करीब 700 रुपये का खर्च आता है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.