दुमका, सितम्बर 22 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत लगला पंचायत के तरबंधा गांव में अगामी 23 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाली चंगाई सभा के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों और आदिवासी समाज के लोगों ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। चंगाई सभा को लेकर आक्रोशित ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलते ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रखंड विकास अधिकारी डॉ. विवेक किशोर और थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और नेताओं से वार्ता की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सामूहिक ज्ञापन सौंपकर 23 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाली चंगाई सभा को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की।

प्रदर्शन का कारण ग्रामीणों ...