Dumka News: डॉक्टर के जहर खाने के मैसेज से मची सनसनी, होटल पहुंची पुलिस
दुमका, नवम्बर 18 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।शहर के चर्चित सुरक्षा डायग्नोस्टिक सेंटर के निजी चिकित्सक डॉ. मनीष भारती के मंगलवार की शाम सोशल मीडिया पर किए गए एक मैसेज से सनसनी फैल गई। डॉक्टर ने अपने मैसेज में जहर खाने की बात लिखते हुए बचाने की अपील की थी। मैसेज देखते ही उनके करीबियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस एंबुलेंस के साथ होटल पहुंची और डॉक्टर से बातचीत कर स्थिति को समझने का प्रयास किया। उस समय डॉक्टर नशे की हालत में थे और किसी के सवालों का जवाब नहीं दे रहे थे। परिवार के सदस्य भी उन्हें समझाने में जुटे रहे। जानकारी के अनुसार जामा के रहने वाले डॉ. मनीष भारती शहर में मकान बनाकर रहते हैं और सुरक्षा डायग्नोस्टिक सेंटर में चिकित्सक हैं। मंगलवार की शाम उन्होंने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर लिखा कि वह होटल के कमरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.