दुमका, अगस्त 28 -- Dumka News: मसानजोर डैम का ढलान हमेशा हादसे को आमंत्रण दे रहा है। यह ढलान डार्क जोन में तब्दील हो गया है। वाहन चालक हमेशा वाहन से नियंत्रण खोकर पीछे लुढ़कने पर मजबूर हो गया है। शुक्रवार अपराह्न को एक तेल टैंकर मसानजोर ढलान पर चढ़ रहा था। इस दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया। और टैंकर पीछे लुढ़कने लगा चालक भी वाहन से नियंत्रण खो दिया। अंतत टैंकर पीछे लुढ़ककर पथ निर्माण विभाग के द्वारा लगाया गया। पथ प्रदर्शक बोर्ड पर टक्कर मार दिया और दुमका सिउड़ी मुख्य पथ पर तिरछा होकर रुक गई। टैंकर के पीछे लुढ़कने से एक बड़ा हादसा टल गया। लेकिन मुख्य पथ से आवाजाही अवरुद्ध हो गया। बमुश्किल रोड से बाइक गुजर रही है। रोड के दोनों छोर पर बड़ी वाहनों की कतारें लग गई है। इस ढलान में हमेशा वाहन हादसे की शिकार बन जाती है। कई बड़ी घटना भी घट चुकी है।

हिंदी हि...