Dumka News: डीसीएस की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है, जिसके तहत किसानों के खेतों में लगे वास्तविक फसल की जानकारी को मोबाईल ऐप के माध्यम से जियो-टैग्ड फोटो के साथ ऑनलाइन दर्ज किया जाता है। इससे फसल का सटीक रिकॉर्ड तैयार होता है, जो फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद, कृषि ऋण एवं अन्य किसान कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाता है। बैठक में बताया गया कि रामगढ़ प्रखंड का कुल लक्ष्य 2,37,401 प्लॉटों का सर्वे करना है, जिसमें अब तक कुल 53,614 प्लॉटों का सर्वे पूर्ण कर लिया गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.