दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ धाम में राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने विभिन्न विभागों द्वारा संपन्न कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। डीडीसी अनिकेत सचान अन्य अधिकारियों के साथ बासुकिनाथ पहुंचे थे। उन्होंने सीओ संजय कुमार, बीडीओ कुंदन भगत के साथ मेला क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगमतापूर्वक जलार्पण कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने शिवगंगा, मेला क्षेत्र, बैरिकेडिंग, दर्शनियाटिकर रूट लाइन, पार्किंग स्थल तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराना प्राथमिकता : डीआई...