दुमका, जुलाई 28 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के दौरान लाखों कांवरिया श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, सिविल सर्जन डॉ. राम प्रसाद एवं प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर करिश्मा भगत ने हंसडीहा टेंट सिटी में निर्माणाधीन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने टेंट सिटी परिसर में छह बेड का ऑक्सीजन युक्त अस्थायी अस्पताल स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां ठहरते हैं, इसलिए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह सुसज्जित रहनी चाहिए। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने कुरमाहाट एवं बढ़ेत स्वास्थ्य उपकेंद्रो...