दुमका, सितम्बर 6 -- Dumka News: दुमका। तालझारी थाना अन्तर्गत नेवानीपाथर गांव में डायन-बिसाही बताकर ग्रामीणों ने दो वृद्ध महिला की पिटाई कर दी। पिटाई से 65 वर्षीय एक वृद्ध महिला ढेंगी मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरी महिला सूरजमुनि हांसदा जख्मी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना शुक्रवार को देर शाम में हुई। यह भी पढ़ें- डायन-बिसाही बताकर दो वृद्ध महिला की पिटाई, एक महिला की मौत पुलिस का कार्यवाही इस मामले में तालझारी थाना की पुलिस ने घायल महिला के फर्द बयान पर महिला सहित 10 लोगों को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्या कांड में संलिप्त 7 महिलाओं मकोदी किस्कू, रनिया हांसदा उर्फ बहामुनी हांसदा, छितामुनी हांसदा, शांति मुर्मू, फुलमुनी सोरेन एवं लोगाई हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है। इनम...