दुमका, सितम्बर 20 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के कन्वेंशन सेंटर में मीतराज क्रिएटिव डांस एक्टिंग स्कूल की ओर से रविवार को डांस दीवाने नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। तीसरे सीजन में छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर अतिथियों के अलावे बच्चों के अभिभावक एवं अन्य कई गणमान्य लोग पहुंचे हुए थे। बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम को देखकर सभी लोगों ने खुब प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...