दुमका, जुलाई 12 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट हॉल्ट के समीप कुंजी रेलवे ब्रिज के पास शनिवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना के अवर निरीक्षक दिलीप हांसदा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार घटना कुरमाहाट हॉल्ट के निकट रेलवे पोल संख्या 84/4 के पास हुई। स्थानीय लोगों द्वारा रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया। यह भी पढ़ें- ट्रेन से कटकर युवक की मौत जांच के दौरान मृतक की पहचान छोटी रजक (पिता- स्व. जीतू रजक), निवासी ग्राम पिपरा, थाना जामा के रूप में हुई। बताय...