दुमका, जुलाई 23 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। दुमका जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र में अंतर्गत पोड़ाबांधान गांव के नीमडीह टोला में चोरों ने 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर के कॉइल पर हाथ साफ कर दिया। बाबूश्वर टुडू के घर के पास लगा 25 केवी ट्रांसफार्मर चोरों के निशाने पर आ गया, जिसकी कॉइल 20 जलाई की रात अज्ञात चोरों ने चुरा ले गए। इस दुस्साहसिक घटना के बाद से टोला के लगभग 40 घरों में पूरी तरह अंधेरा छा गया है और बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली कटने से भीषण गर्मी में स्थानीय ग्रामीणों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर दैनिक कार्य प्रभावित हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Deogarh News: नियमित बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान इस संबंध में बसिर शेख और बाबूंसल टुडू समेत अन्य ग्रामीणों ने टोंगरा थाना प्रभारी और विभाग के कनीय अभि...