Dumka News: ट्रांसफार्मर की कॉयल चोरी, 40 घरों में छाया अंधेरा
दुमका, सितम्बर 24 -- Dumka News: जामा प्रखंड क्षेत्र के छैलापाथर पंचायत अंतर्गत जामदली पहाड़पुर गांव में बीती रात चोरों ने 25 केवी के ट्रांसफार्मर की कॉयल चोरी कर ली। सुबह ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर का ढक्कन खुला देखा, जिसके बाद चोरी का पता चला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना जामा थाना पुलिस को दे दी है। ग्रामीण सुजीत राय, सुनील बैध, रंजीत दर्वे आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी होने से गांव के करीब 40 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बहाल कराने के लिए गुरुवार को बिजली कार्यालय में आवेदन देकर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की जाएगी। फिलहाल ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.