दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य हाईवे पर जामा थाना क्षेत्र स्थित चुटोनाथ मेन गेट के सामने बुधवार की देर शाम ट्रक व कार की भीषण टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कार में बैठे दूसरा युवा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान दुमका नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर निवासी अभिजीत यादव (35) के रूप में हुई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल युवक संदीप कुमार गिरीडीह थाना क्षेत्र के चतरो गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद कार में बुरी तरह से फंसे दोनों को स्थानीय लोगों ने काफी मुश्किल से बाहर निकाल कर फूलो झानो मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। जहां घायल युवक का इलाज शुरू किया गया है।

दुर्घटना का विवरण जानकारी के मुताबिक चुटोनाथ धाम से बाहर निकल रही एक मारुति स्विफ्ट कार को दुमका की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्ता...