दुमका, अक्टूबर 21 -- Dumka News: एनएच-133 हंसडीहा-देवघर मुख्य मार्ग पर टोल प्लाजा के समीप कार और अपाची बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सात वर्षीय बालक आर्यन पंडित की मौत हो गई, जबकि उसके पिता प्रकाश पंडित समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर दो बच्चों समेत चार लोग सवार थे। इसी दौरान टोल प्लाजा के निकट कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बिहार के बंधा गांव निवासी आर्यन पंडित (7), प्रकाश पंडित (40), पार्वती कुमारी (6) सहित जरमुंडी रायकिनारी गांव के रानी कुमारी (18 वर्ष) घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Ara News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर हाल में पटना रेफर सभी को उपचार के लिए अस्पताल प...