दुमका, जुलाई 12 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में टोटो चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्य चौक पर ही टोटो खड़ा कर सवारी बैठाने और उतारने की प्रवृत्ति के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। पहले जहां टोटो का पड़ाव मुख्य चौक से लगभग 100 मीटर दूर हुआ करता था, वहीं अब अधिकांश टोटो चालक सीधे चौक पर ही वाहन खड़ा कर यात्रियों का इंतजार करते हैं। इससे चौक का बड़ा हिस्सा अतिक्रमित हो जाता है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। रामगढ़ मुख्य चौक से मोहनपुर, गम्हरिया, सिंदुरिया, महुबना, कड़बिंधा सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए टोटो का संचालन होता है। तीनों दिशाओं में जाने वाले टोटो चालक यात्रियों की तलाश में चौक पर ही कतार लगाकर वाहन खड़े कर देते हैं। कई बार एक साथ दर्जनों टोटो सड़क पर खड़े रहने से बड़े वाह...