दुमका, सितम्बर 8 -- Dumka News: मसलिया। मसलिया थाना क्षेत्र मसलिया -दलाही मुख्य सड़क रांगा के तीखे मोड़ के पास सुबह करीब दस बजे एक टेलर के चपेट में एक गाय एवं एक बैल आने से घटना स्थल पर ही दोनों बैल की मौत हो गई। वही एक बैल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही मौके का फायदा उठाकर टेलर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पीछाकर टेलर को शिकारपुर के पास पकड़ लिया। परंतु चालक भागने में सफल रहा।इस घटना को लेकर बैल के मालिक एवं ग्रामीणों ने बैल की मुआबजा को लेकर कुछ देर तक मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इसकी सूचना मसलिया थाना पुलिस को होने पर मसलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुच कर लोगो को समझा बुझाकर जाम को हटाया गया। जानकारी के अनुसार रांगा गांव के चुड़का मरांडी एवं दीवान मरांडी का बैल सड़क पार कर रहा था। इसी बीच मसलिया से दलाही की और जा रहे एक टेलर तेज गति में होने के...