Dumka News: टेम्पू पलटने से घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
दुमका, जुलाई 12 -- Dumka News: दुमका प्रतिनिधि जामा थाना क्षेत्र के दुमका-नाला मुख्य मार्ग पर पन्दनपहाड़ी के समीप शुक्रवार को बैल को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित टेम्पू के पलटने से घायल 50 वर्षीय महिला मीरू सोरेन की शनिवार की सुबह फुलो-झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। नगर थाना की पुलिस ने परिजनों का फर्द बयान लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार मसलिया थाना क्षेत्र के मनोहरचक गांव की मीरु सोरेन (50), सुंदरी मरांडी (45), चीनी मरांडी (45) व बेहराबांक गांव की पकलू मुर्मू (45) शुक्रवार की दोपहर बैंक से पैसा निकालने के लिए दुमका आई थी। दोपहर बाद सभी टेप्पू से वापस लौट रही थी। यह भी पढ़ें- Dumka News: इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल महिला की हुई मौत पंदनपहाड़ी के समीप अचानक मवेशियों का झुंड वाहन के सामने आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.