दुमका, अगस्त 9 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बासुकीनाथ स्थित टेंट सिटी पहुंचकर वहां ठहरे श्रद्धालुओं से बातचीत की और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से आवासन, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्रद्धालुओं से उनकी सुविधाओं एवं अनुभव के बारे में भी बातचीत की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यकतानुसार व्यवस्थाओं को और बेहतर करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने मेला क्षेत्र स्थित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध ...