दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: एनएच-133 हंसडीहा-देवघर मुख्य मार्ग पर दिग्घी चौक के समीप बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। देवघर से सरैयाहाट की ओर आ रही पवन बस (बीआर 51 पी 7151) को पीछे से तेज रफ्तार टेंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। हालांकि, किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार दिग्घी चौक के पास एक यात्री को उतारने के लिए बस चालक ने वाहन की गति धीमी कर दी थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे टेंकर चालक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस को काफी नुकसान पहुंचा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। गनीमत रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। इस हादसे ने एक बार फिर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार व...