दुमका, जुलाई 7 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत काठीकुंड प्रखंड के धावाडंगाल पंचायत स्थित जामचुआं ग्राम में दिलजले स्पॉटिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साह, रोमांच और खेल भावना के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मौके पर संबोधित करते हुए विधायक आलोक कुमार सोरेन ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, संघर्ष, आत्मविश्वास और टीम भावना का पाठ पढ़ाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं से छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं तथा युवाओं को सका...