Dumka News: टीम चयन को लेकर जिला स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन
दुमका, नवम्बर 20 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय दुमका के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को आउटडोर स्टेडियम दुमका में प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल टीम के चयन हेतु जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई फुटबॉल टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, जोश एवं खेल भावना के साथ अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। मैदान में खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल, अनुशासन, संघर्ष एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले में फुटबॉल खेल को प्रोत्साहित करना, प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करना तथा प्रमंडल स्तर पर दुमका जिले का प्रतिनिधित्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.