दुमका, अगस्त 25 -- Dumka News: दलाही। प्रखंड क्षेत्र के झिलवा गांव व आसपास के गांवों से मंगलवार को 40 की संख्या में श्रद्धालु डीजे व अन्य वाद्य यंत्रों के साथ 12 किलोमीटर दूर सुप्रसिद्ध नूनविल नदी पहुंचे। वहां पंडित के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरा गया। इसके बाद सभी श्रद्धालु हर-हर महादेव, बोल-बम के जयकारे लगाते हुए नंगे पांव डीजे की धुन पर झूमते हुए झिलवा गांव लौटे और बाबा झीलेश्वर धाम में जलाभिषेक किया।जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- 30 किमी पदयात्रा कर झारखंडधाम में किया जलाभिषेक यह भी पढ़ें- Katihar News: सावन-अंतिम सोमवारी पर प्राचीन शिवालयों में उमड़ी आस्था, दिनभर गूंजते रहे हर-हर महादेव के जयकारे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...