दुमका, नवम्बर 20 -- Dumka News: गोपीकांदर। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गोपीकांदर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुश्चिरा अंतर्गत रंगा गांव के ग्राम प्रधान मनोज मरांडी एवं गोपीकांदर पंचायत के बलिया गांव के ग्राम प्रधान रामेश्वर बास्की को पंचायत भवन गोपीकांदर में पंचायत सचिव विशेश्वर महतो के हाथों पगड़ी एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव श्री महतो ने बताया कि सम्मानित किये गये ये दोनों ग्राम प्रधान अपने -अपने गांव में बेहतर ढंग से काम करते है। सरकारी योजनाओं का गांव में क्रियान्वयन , ग्रामीणों की जन समस्याओं में सहयोग तथा समय पर निष्पादन आदि बेहतर तरीका से संपन्न कराते हैं। यह भी पढ़ें- Chatra News: उपायुक्त के मार्गदर्शन में जिलेभर में हो रहे विविध आयोजन इस अवसर पर नोएल हेम्ब्रम, ठाकुर मरांडी, जोसेफ मुर्म...