दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: झारखंड राज्य पेंशनर समाज दुमका की मासिक बैठक मंगलवार को समाज के प्रशाल में अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ पेंशनरों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की शुरुआत गत बैठक की कार्यवाही की समीक्षा एवं संपुष्टि के साथ हुई। इसके पश्चात आगामी 17 दिसंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पेंशनर दिवस को गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने तथा इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। सम्मानित किए जाने वाले पेंशनरों के चयन के लिए एक समिति गठित की गई, जिसमें विजय कुमार, पवन कुमार रविदास, श्रीकांत प्रसाद, अरविंद मिश्रा एवं हैदर अली को सदस्य नामित किया गया।

राष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर सम्मान की तैयारी स...