Dumka News: झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने की बैठक
दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को ईएमटी संतोष मुर्मू के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, उनके हक-अधिकार, सेवा सुरक्षा, सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों तथा संगठन को जिला स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी उपस्थित रहे। सचिव रविन्द्र शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में संगठनात्मक विस्तार एवं कर्मचारियों की आवाज को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से दुमका जिला की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान बैठक में उपस्थित सदस्यों की सहमति से दुमका जिला की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बैठक के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.