Dumka News: झारखंड परिवर्तन पार्टी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की
दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। काठीकुंड में नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिवक्ता सह पूर्व चेयरपर्सन, बाल कल्याण समिति दुमका डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव ने जिला प्रशासन एवं पुलिस से जनभावनाओं को देखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी संलिप्त आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा साक्ष्यों के आधार पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय में कराकर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं। डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा समाज और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसी जघन्य घटना में प्रशासन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.