दुमका, सितम्बर 3 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। बड़ा चापुड़िया पंचायत के बड़ा चापुड़िया गांव निवासी झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पूर्व मुखिया पलटन हेंब्रम के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। निधन की खबर मिलते ही शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। विधायक आलोक कुमार सोरेन ने कहा कि पलटन हेंब्रम पार्टी के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता थे। संगठन और समाज के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा याद की जाएगी। उनके निधन से पार्टी ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता खो दिया है, जिसकी भरपाई मुश्किल है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मौके पर झाम...