दुमका, जुलाई 20 -- Dumka News: झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति दुमका द्वारा नगर अध्यक्ष विजय दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग झारखंड सरकार के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद दुमका परिसदन में मुलाकात किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के दुमका आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति की ओर से मंत्री को दिशोम गुरु शिबू सोरेन का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति दुमका के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने किया प्रमंडल के सभी उत्पाद विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक यह भी पढ़ें- मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने किया पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध ...