दुमका, अगस्त 24 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। दुमका जिले के जामा प्रखंड अंतर्गत सिरसा गांव में स्थित ऐतिहासिक सिरसानाथ महादेव मंदिर श्रद्धा, आस्था और लोकविश्वास का प्रमुख केंद्र है। स्थानीय मान्यता के अनुसार मंदिर का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है। यहां स्थापित शिवलिंग नागाकार है, जिसे स्थानीय श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ का स्वरूप मानते हैं। सावन और महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: तीर्थेश्वर नाथ मंदिर शिवभक्तों के लिए आस्था का केंद्रमंदिर का इतिहास स्थानीय लोगों के अनुसार वर्षों पहले सिरसा गांव का यह क्षेत्र घने जंगल और झाड़ियों से घिरा हुआ था। मान्यता है कि एक चरवाहे ने देखा कि उसकी गाय प्रतिदिन झाड़ियों के बीच एक विशेष स्थान पर जाकर दूध गिर...