दुमका, जुलाई 22 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। इलाके में मंगलवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। बारिश को लेकर प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। कृषि कार्य रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। किसनों की मानें तो अब तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई है और कृषि कार्य भी धीमी गति से चल रही है। महज बहियार खेतों में ही धान रोपनी का कार्य प्रारंभ हुआ है। जबकि बाद एवं कनाली किश्म की खेतों में अब तक पानी की ठहराव नहीं हुई है। किसानों की मानें तो ऐसे जमीन पर खेती के लिए मूसलाधार बारिश की जरूरत है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बारिश ने दी गर्मी से राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...