दुमका, अगस्त 28 -- Dumka News: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्तियों में हो रही धांधली और लगातार पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को दुमका में छात्रों का आक्रोश सड़कों पर दिखा। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में एसपी कॉलेज से भर्ती व्यवस्था यात्रा और रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में जिले भर से आए सैकड़ों छात्र-छात्राएं और बेरोजगार युवा शामिल हुए। हाथों में बैनर पोस्टर लेकर छात्रों ने भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती और पेपर लीक बंद करो के नारे लगाए। यह रैली एसपी कॉलेज परिसर से शुरू होकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए डीसी चौक पहुंची। यह भी पढ़ें- ब्लैक लिस्टेड कंपनी द्वारा ली गई सभी परीक्षाएं रद्द हो: देवेंद्र नाथछात्रों की विशाल जनसभा डीसी चौक पर यह रैली एक विशाल जनसभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र नाथ मह...