दुमका, अगस्त 28 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिले के झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के सखी मंडल की दीदियों ने उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान एवं सहायक समाहर्ता अवनीश कुमार को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह एवं विश्वास के पवित्र बंधन का संदेश दिया। इस अवसर पर सखी मंडल की दीदियों ने उपायुक्त को अपने हाथों से तैयार की गई राखी बांधी। इन दीदियों द्वारा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री एवं अपने हुनर का उपयोग कर आकर्षक राखियां तैयार की जा रही हैं। स्वनिर्मित इन राखियों की बिक्री जिले के विभिन्न स्थानों पर की जा रही है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के साथ-साथ अपनी मेहनत एवं हुनर को बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है。 यह भी पढ़ें- Ghazipur News: ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलि...