दुमका, सितम्बर 6 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को जरमुंडी प्रखंड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्लस टू उच्च विद्यालय जरमुंडी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जरमुंडी, मध्य विद्यालय जरमुंडी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सहित प्रखंड के सभी विद्यालयों में बच्चों ने अपने गुरुजनों को सम्मानित किया और केक काटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने प्रखंड के सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि शिक्षा के बिना ज्ञान अधूरा है। पुस्तकों से ज्ञान मिल सकता है, लेकिन जीवन का सही मार्गदर्शन सिर्फ एक शिक्षक ही दे सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का मानना था...