दुमका, अक्टूबर 17 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग की ओर से दुमका डायट में जिला स्तरीय झारखंड स्कूल टेलेंट सर्च 2026 का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के सरकारी विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने गायन और नृत्य में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अब पढ़ाई और खेलकूद के साथ-साथ कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी दुमका के विद्यार्थी अपनी पहचान बनाएंगे। इस प्रतियोगिता में चयनित होने वाले प्रतिभागी आगामी 26 अक्टूबर को प्रमंडलीय स्तर पर दुमका जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन निर्णायक मंडल ने किया। गायन प्रतियोगिता में महेंद्र प्रसाद साह और मोनीमाला सिंह निर्णायक रहे, जबकि नृत्य प्रतियोगिता में इमानुएल सोरेन, हर्षिता तिवारी और मेरी सुसन्ना टुडू ने निर्णायक की भूमिका...