दुमका, जुलाई 3 -- Dumka News: राजकुमार कुशवाहा दुमका, प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुधांशु कुमार शशि के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय साइबर फ्रॉड जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय योगेश्वर मनी तथा अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन निशिकांत प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला का उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देना तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों से अवगत कराना था।

साइबर अपराधों की वृद्धि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु कुमार श...