दुमका, अक्टूबर 4 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाओं द्वारा रखा गया जितिया का निर्जला व्रत रविवार को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और पारण के बाद संपन्न हुआ। शनिवार को महिलाओं ने पूरे दिन और रात निर्जला उपवास रखकर भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना की थी। रविवार सुबह महिलाओं ने स्नान आदि के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद व्रत का पारण कर उपवास समाप्त किया। पारण के बाद महिलाओं ने अन्न-जल ग्रहण किया और अपनी संतान की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।जितिया पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Nawada News: 24 घंटे निर्जला उपवास रख माताओं ने की पुत्र के दीर्घायु की कामना कई जगहों पर महिलाओं...