दुमका, सितम्बर 28 -- Dumka News: जामा प्रखंड में युवा आजसू पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में 10 युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष दुमका सह जिला प्रभारी गोड्डा सचिन कुशवाहा की मौजूदगी में सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया। सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं ने कहा कि वे संगठन के साथ मिलकर स्थानीय समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

संगठन को मजबूत करने की चर्चा इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर चर्चा की गई। मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष सचिन कुशवाहा ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को जमीनी स्तर पर...