दुमका, अगस्त 12 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि।जामा प्रखंड स्थित बीडीओ कक्ष में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ विवेक किशोर की अध्यक्षता में स्वतत्रंता दिवस की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जामा प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत थाना जामा में सुबह 8:10 बजे, प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में 8:30 बजे, हल्का कचहरी में 8:55 बजे, पंचायत भवन मोहलबना में 9:15 बजे, जेएसएलपीएस कार्यालय में 9:25 बजे, बीआरसी जामा में 9:35 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामा में 10 बजे तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जामा में 10:30 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghumla News: कामडारा में झंडोत्तोलन का समय तय बीडीओ ने सभी सं...