Dumka News: जामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में झाड़ियों का अंबार, मच्छरों का बढ़ा प्रकोप
दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: जामा प्रखंड मुख्यालय परिसर इन दिनों अनचाही झाड़ियों से भर गया है। परिसर में जगह-जगह झाड़ियां उग आने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे प्रखंड मुख्यालय आने-जाने वाले ग्रामीणों के साथ-साथ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर बताया जाता है कि पिछले वर्ष वन प्रमंडल दुमका की ओर से प्रखंड मुख्यालय परिसर में सैकड़ों की संख्या में फलदार एवं अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए थे। लेकिन पौधों की नियमित देखभाल, साफ-सफाई और निकाई-गुड़ाई नहीं होने के कारण उनकी वृद्धि प्रभावित हो रही है। वहीं, पौधों के आसपास अनचाही झाड़ियां उग आने से पूरा परिसर झाड़ियों से घिर गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी परिसर में पौधरोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है। यदि समय पर झाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.