दुमका, जुलाई 8 -- Dumka News: जामा। रांची से जारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के कार्यालय आदेश के तहत जामा प्रखंड के नाचनगड़िया पंचायत के ग्राम सुखवारी निवासी विशु टुडू को दुमका जिला समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी नेतृत्व की अनुशंसा के आलोक में की गई है। जारी आदेश में आशा व्यक्त की गई है कि श्री टुडू अपनी संगठनात्मक क्षमता और अनुभव का पूर्ण उपयोग करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे तथा पार्टी के सिद्धांतों और अनुशासन का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ सुदृढ़ समन्वय स्थापित करेंगे। इधर जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने टुडू को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Dumka News: संतोष कुमार साह बने भाजपा के नगर अध्यक्ष, कार्यकर्त्ताओं में हर्ष उन्होंने नवमनोनीत उपा...