दुमका, जुलाई 8 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। अपराध पीड़ितों को राज्य सरकार की निर्धारित पीड़ित प्रतिकर योजना के अंतर्गत उपलब्ध सहायता एवं उनके कानूनी अधिकारों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को सरैयाहाट प्रखंड के मंडलडीह गांव तथा मसलिया प्रखंड के कटलिया गांव में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुधांशु कुमार शशि के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य अपराध से प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को उनके अधिकारों तथा निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता के प्रति जागरूक करना था। पैरा लीगल वालंटियर द्वारा कार्यक्रम में बताया गया कि हत्या, दुष्कर्म, एसिड अटैक, मानव तस्करी, बाल अपराध, गंभीर शार...