दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: झारखंड प्रदेश जलसहिया यूनियन जिला दुमका के बैनर तले जलसहियाओं ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। यूनियन की अध्यक्ष रजनी मिर्धा की अध्यक्षता में आयोजित इस धरना कार्यक्रम के बाद आयुक्त संताल परगना प्रमंडल दुमका को मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में कहा गया है कि पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या एक और दो दुमका में वर्षों से पदस्थापित कर्मचारी और कैशियर को अविलंब दुमका से अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। साथ ही जलसहियाओं की बकाया राशि दो दिन के अंदर उनके खाते में भेजी जाए और नियमित मानदेय सीधे उनके खाते में भेजा जाए। यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...