दुमका, अक्टूबर 25 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र में क्षतिग्रस्त और जर्जर विद्यालय भवनों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसको लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में अंचलाधिकारी राहुल कुमार शानू की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग के कर्मियों के साथ बैठक हुई। बैठक में जर्जर भवनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे भवनों की पहचान कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। अंचलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में संचालित सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों की स्थिति का जायजा लिया जाए। जिन भवनों की स्थिति क्षतिग्रस्त या जर्जर है, उन्हें चिह्नित कर उनकी विस्तृत सूची तैयार की जाए। उन्होंने निर्देश दिया क...