दुमका, अक्टूबर 7 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के दौरान थैलेसीमिया एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र दुमका के द्वारा विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 8 अक्टूबर को एहसिन फाउंडेशन के सहयोग से लगेगा रक्तदान शिविरविशेष रक्तदान शिविर का विवरण यह विशेष रक्तदान शिविर 11 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से ब्लड सेंटर दुमका में आयोजित होगा। शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की गई है। संस्था के सचिव रवि कान्त सुमन ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की किरण बन सकता है।समाजिक जिम्मेदारी दुर्गा पूजा जै...