Dumka News: जरमुंडी में सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार घायल
दुमका, जुलाई 6 -- Dumka News: जरमुंडी,प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ नोनीहाट मुख्य पथ दर्शनीय टीकर - गरडी बायपास रोड में रविवार की दोपहर एक बाइक के धक्के से एक साईकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल साइकिल सवार की पहचान नोनीहाट क्षेत्र के तेतर दास के रूप में की गई है। घायल साइकिल सवार जरमुंडी से दैनिक उपयोग की सामग्री लेकर नोनीहाट लौट रहा था। इसी बीच जैसे ही साइकिल सवार अपना घर आने के लिए चौक पर मुड़े की पीछे से आकर बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मारी। घटना के बाद बाइक सवार वाहन सहित भागने में सफल रहा। घायल साइकिल सवार कुछ देर तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। घायल को देखकर राहगीर द्वारा इसकी जानकारी जरमुंडी थाना को दी गई। जरमुंडी थाना के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.