Dumka News: जरमुंडी के लगवा छठ घाट पर चला सफाई अभियान, ग्रामीणों ने किया श्रमदान
दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भालकी पंचायत के लगवा छठ घाट पर मंगलवार को विशेष सफाई-अभियान चलाया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश मंडल की पहल पर आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान कर घाट को स्वच्छ और सुंदर बनाया। सुबह से ही ग्रामीण हाथ में फावड़ा, कुदाल, टोकरी और झाड़ू लेकर धोबे नदी तट पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर घाट के आसपास फैली गंदगी, झाड़ियों, घास-फूस और कचरे की सफाई की। नदी के किनारे पूजा लायक स्थान को समतल किया गया, आने-जाने के रास्ते को साफ किया गया तथा व्रतियों के स्नान के लिए घाट को विशेष रूप से तैयार किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वयं ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सफाई की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि स्वच्छता, शुद्धत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.