दुमका, अक्टूबर 15 -- बनवारा विद्यालय में विश्व हाथ धुलाई दिवस Dumka News: दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत बनवारा पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बनवारा में बुधवार को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति के पत्रांक 964 दिनांक 6 अक्टूबर 2026 के निर्देश पर आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर की साफ-सफाई से हुई। शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर कचरा एकत्र कर कूड़ेदान में डाला। इसके बाद बच्चों को पांच टोलियों में बांटकर साबुन और स्वच्छ पानी से हाथ धोने की सही विधि का अभ्यास कराया गया। बच्चों को हथेली, हाथों के पिछले हिस्से, उंगलियों के बीच और नाखूनों की सफाई सहित हाथ धोने के 11 आयामों की जानकारी दी गई।प्रधानाचार्य राजू राम दास ने कहा कि नियमित रूप से हाथ धोने से सर्दी-जुका...